Saving Bank Deposit Rates
बचत बैंक जमा ब्याज:
बचत जमा पर नीचे दी गई तालिका में उल्लिखित ब्याज दर पर ब्याज का भुगतान किया जाएगा। इसकी गणना दैनिक उत्पाद के आधार पर की जाएगी और प्रत्येक वर्ष क्रमशः मई, अगस्त, नवंबर और फरवरी के महीनों में या बचत बैंक खाते के बंद होने के समय बचत खाते में जमा की जाएगी। बचत खाते में जमाराशियों पर ब्याज का भुगतान जमाराशियों हेतु निकटतम रुपये में पूर्णांकित किया जाएगा। निरपवाद रूप से, खाते की परिचालनात्मक स्थिति के निरपेक्ष बचत बैंक खातों में नियमित आधार पर ब्याज जमा किया जाएगा।
बचत बैंक जमा पर ब्याज दर में किसी भी परिवर्तन/संशोधन की सूचना ग्राहकों को बैंक की वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी।
बचत बैंक जमा ब्याज दर
बचत जमा (घरेलू रुपये, एनआरओ/एनआरई) पर संशोधित ब्याज दर 07.07.2025 इस प्रकार है:
बचत जमा | संशोधित ब्याज दर (% प्रतिवर्ष) 07.07.2025 से प्रभावी |
---|---|
₹ 1.00 लाख तक | 2.50 |
₹ 1 लाख से अधिक और ₹ 500 करोड़ तक | 2.75 |
₹ 500 करोड़ से अधिक और ₹ 1000 करोड़ तक | 3.00 |
₹ 1000 करोड़ से अधिक और ₹ 1500 करोड़ तक | 3.15 |
₹ 1500 करोड़ से अधिक और ₹ 2000 करोड़ तक | 3.30 |
₹ 2000 करोड़ से अधिक और ₹ 2500 करोड़ तक | 3.50 |
₹ 2500 करोड़ से अधिक | 3.65 |